Farmer ID Registration:केंद्र और राज्य सरकारें किसानों के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। इन सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए किसानों को किसान आईडी के लिए पंजीकरण कराना अनिवार्य है। आप ऑनलाइन किसान आईडी पंजीकरण कराकर अपनी आगे की प्रक्रिया आसानी से पूरी कर सकते हैं। आज हम अपने इस लेख में आपको किसान आईडी पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया जैसे जरूरी दस्तावेज, पात्रता आदि की जानकारी देंगे।

सरकार द्वारा किसानों को फार्मर आईडी कार्ड ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया उपलब्ध करवाई गई है। आप ऑनलाइन किसान पंजीकरण करके किसान रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। किसान आईडी रजिस्ट्रेशन करने की समस्त जानकारी आप हमारे आज के इस लेख में प्राप्त कर सकते है। तो चलिए जानते।
Farmer ID Registration:Overview
आर्टिकल का नाम | Farmer ID Registration |
लाभार्थी | देश के किसान |
रजिस्ट्रेशन का माध्यम | ऑनलाइन |
आप किसान आईडी के माध्यम से सरकार द्वारा कई लाभ प्रदान किए जाते हैं। आप नीचे दी गई सूची के माध्यम से इस योजना के तहत प्रदान किए जाने वाले सभी लाभों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
किसान आईडी रजिस्ट्रेशन के लाभ?
- इस आईडी का उपयोग करके कृषि से संबंधित सभी सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।
- कृषि कार्य के लिए किसान अपनी खेती से संबंधित संसाधनों के बेहतर विकास और सहायता का लाभ उठा सकते हैं।
- किसान आईडी सभी किसानों को एक डिजिटल पहचान प्रदान करती है, जिससे किसान आसानी से योजनाओं में आवेदन कर सकते हैं।
सभी किसानों को कृषि आईडी के लिए पंजीकरण करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, आप नीचे दी गई सूची से आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण दस्तावेज़
- आवेदक किसान का आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता पासबुक
- जाति प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर तथा इमैल आईडी
उपरोक्त दस्तावेजों के साथ आप आसानी से किसान आईडी पंजीकरण कर सकते हैं। किसान आईडी पंजीकरण करने के लिए आपको कुछ पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा। आइये पात्रता मानदंडों के बारे में जानते है।
पात्रता कि शर्तें
- किसान आईडी के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए सबसे पहले आपको किसी भी राज्य का किसान होना चाहिए।
- 18 साल की उम्र पूरी कर चुके किसान ही अपनी खेती का रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
किसान आईडी कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें
किसान आईडी के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को भी दो भागों में बांटा गया है। इस योजना में सबसे पहले आपको अपना अकाउंट बनाना होगा और उसके बाद आपको इसके लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा।
प्रथम चरण
- सबसे पहले आपको इस योजना के आधिकारिक पोर्टल https://www.mkisan.gov.in पर जाना होगा।
- सबसे पहले आपको इस योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको क्रिएट न्यू अकाउंट के ऑप्शन पर जाकर अपना आधार नंबर डालना होगा और ओटीपी के जरिए उसे वेरिफाई करना होगा।
- आधार नंबर वेरिफाई करने के बाद आपको मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी वेरिफाई करनी होगी। सारी जानकारी डालकर आप आसानी से अपना अकाउंट बना सकते हैं।
किसान रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर अपना अकाउंट बनाने के बाद आपको इसका रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा।
- अकाउंट बनाने के बाद आपको किसान पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। इसके बाद पोर्टल के डैशबोर्ड पर रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन चुनें।
- अब आपको आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी सावधानी से दर्ज करनी होगी।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको ई-बेस्ड साइन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद इसे सबमिट कर दें और प्रमाण के लिए इसकी रसीद डाउनलोड करके प्रिंट कर लें।

Disha Parmar
Disha Parmar has more than 5 years of experience as a journalist. Who started his career with the TV 100 news channel. After this, anchoring and reporting have been done in National India News. But she has been working as a content writer at farmerregistry.co.in for the last 2 years. Who works on gadgets, business, and entertainment beats.